फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में 140 महिलाएं संभालेंगी गांवों की बागडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। ललितपुर में 415 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। इस बार के चुुनाव में 140 महिलाएं चुुनाव में उतरेंगी। इसमें अनुसूचित जनजाति की छह, अनुसूचित जाति की 31, अन्य पिछड़ा वर्ग की 39 और सामान्य की सीटों पर 64 महिलाएं प्रधान बनेंगी। हालांकि, अभी आपत्तियां मांगी हैं जिस पर कुछ बदलाव होना संभव है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। सभी तैयारियां पूरी करते हुए आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई है। इसके लिए आठ मार्च तक आपत्तियां मांगी गई हैं। लेकिन, दावेदारों ने आपाधापी शुरू कर दी है। इनमें अनुसूचित जाति के लिए बिरधा ब्लाक के ग्राम पाली ग्रामीण, तालबेहट के सेरवांस कला, जखौरा के बसवां, बार के हनूपुरा, मड़ावरा के उल्दनां खुर्द और महरौनी के सौजना की महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। इसी प्रकार बार ब्लाक के ग्राम दैलवारा, बम्हौरीसहना, बिलौटा, कुआगांव, जखौरा ब्लाक के ग्राम मैनवारा, करमुहारा, अंधेर, बरौदास्वामी, पंचौरा और चौसा, बिरधा ब्लाक के ग्राम निबौआ, जामुनधाना कलां, टेरा, ऐरा, बेटना, सलैया और बंगरिया, तालबेहट ब्लाक के ग्राम धमकना, कोटरा, चुनगी, महरौनी ब्लाक के ग्राम पथराई, गौना, खिरियालटकनजू, किरसदा, बरयां, खिरियाभारनजू, मड़ावरा ब्लाक के ग्राम पिसनारी, झांकर, बनयाना बनगुआं और बड़गाना सीटों पर अनुसूचित जाति की महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। ब्लाक बार के ग्राम भावनी, करमई, सेमराडांग, सिमिरिया, सूरीकला, धमना, बिरधा ब्लाक के ग्राम चीराकोडर, पड़ोरिया, कपासी, डुंगरिया, करमरा, दूधई, छिल्ला, अंडेला, ब्लाक मड़ावरा के ग्राम कुर्रट, धवा, पटनामड़ावरा, डोंगराकलां, गौना, लिधौरा, जखौरा ब्लाक के ग्राम के वीघामहावत, नदनवारा, अंधियारी, पटौराकलां, दावनी, मड़रा, ननौरा, बख्तर, तालबेहट ब्लाक के ग्राम रारा, बम्हौरासर, रजपुरा, कंधारी खुर्द, पूराकलां और महरौनी ब्लाक के ग्राम प्यासा, सिमरिया, सिलावन, बम्हौरीघाट, करौंदा और सुकुलगुवा सीट अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें