फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादें पूरी करते हैं सीतापाठ के हजारिया महादेव

विज्ञापन
हजारिया महादेव सीतापाठ। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के गोविंद सागर बांध से सटे सीतापाठ के हजारिया महादेव की महिमा अपरंपार है। ऐसी मान्यता है यहां जो भी अपनी कोई इच्छा लेकर आता है महादेव उसके मन को भांप जाते हैं और बिना मांगे ही मनोकामना पूरी करते हैं।
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध के समीप सीतापाठ में हजारिया महादेव का मंदिर है। ऐसा बताया जाता है कि यह मंदिर 500 वर्ष से अधिक पुराना है। त्रेता युग में वनवास काल में सीता जी एक रात यहां रुकी थीं। इसी कारण इस स्थान का नाम सीतापाठ पड़ा। पौराणिक कथाओं के अनुसार पहले यहां एक नदी बहती थी, जिसे रोककर एक तालाब बनाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि इस तालाब में स्नान करने के कारण ही इसका नाम सीताकुंड पड़ा। यहां प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के समय मेला लगता है जो तीन दिनों तक चलता है। महाशिवरात्रि पर यहां आस्था का सैलाब उमड़ता है। बताया जाता है कि इस कुंड का पानी कभी नहीं सूखता।
हले मंदिर का स्वरूप दूूसरा था। आस्थावानों ने इसे मनोकामना पूरी होने पर बनवाया। आज मंदिर अपने भव्य रूप में है। कस्बावासी प्रतिदिन यहां पूजा करने आते हैं। महाशिवरात्रि पर जिले के अलावा सीमा से सटे मध्य प्रदेश के लोग भी जलाभिषेक करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमला गिरि, पुजारी हजारिया मंदिर सीतापाठ

कमला गिरि, पुजारी, हजारिया मंदिर सीतापाठ।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें