फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई से मारपीट और अपहरण की कोशिश, महिला समेत छह पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। बाइक से अवैध शराब ले जा रहे दो लोगों को रोकने पर मध्य प्रदेश के एएसआई शेख मदीन से मारपीट और उनका अपहरण करने के मामले में मंगलवार को महिला समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले टीकमगढ़ के मोहनगढ़ क्षेत्र का है। जहां सोमवार की शाम शराब कारोबारियों ने विरोध करने पर एएसआई की पिटाई कर उनके अपहरण की कोशिश की थी। इस कारोबार के तार जनपद के थाना पूराकलां और बार सीमा से जुडे़ होना बताया जा रहा है। टीकमगढ़ एसपी ने भी माना है कि जिले की सीमा से शराब लाई जा रही है।
विज्ञापन

जनपद की सीमा तीन ओर से मध्य प्रदेश से घिरी है। बेतवा, जामनी व सजनाम आदि नदियां दोनों प्रांतों के विभाजन के साथ अपराधियों के लिए काफी मुफीद साबित होती रही हैं। सरकारी शराब के ठेके बंद होने से अवैध शराब कारोबारियों ने अपने धंधों को बंद करने के स्थान पर और गति दे दी। वह चोरी छिपे शराब बनाने और बेचने का कारोबार करते रहे। तालबेहट सहित सर्किल के थाना पूराकलां और थाना बार के कुछ गांवों से शराब का कारोबार व्यापक स्तर पर मध्य प्रदेश में संचालित होने लगा। लोगों ने कई बार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए रोक लगाने की मांग की, परंतु किसी ने स्वार्थ की खातिर इस मांग पर ध्यान नहीं दिया। इसके कारण आज कई गांवों में इसका कारोबार हो रहा है। अवैध शराब को लेकर बाइक से जा रहे दो लोगों को मध्य प्रदेश के एएसआई शेख मदीन ने रोक दिया। इस पर शराब कारोबारियों ने जामनी नदी के भंवरघाट के पास उनकी मारपीट की और गाड़ी में डालकर अपहरण करने का प्रयास किया। इस पर छह लोगों पर विभिन्न धाराओं में मध्य प्रदेश में मामला दर्ज कराया गया। इस संबंध में टीकमगढ़ के एसपी अनुराग सुजानिया ने कहा कि अवैध शराब ललितपुर जिले से लाई जा रही थी। मारपीट का वीडियो बुंदेलखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने चाली राजा निवासी बिहारीपुरा थाना मोहनगढ़, प्रभू केवट निवासी मालपीथा थाना मोहनगढ़, कैलाशमोहन जडिया निवासी टीकमगढ़, भैय्यालाल कुशवाहा पन्ना वाला, सुमन खंगार निवासी मालपीथा थाना मोहनगढ़ समेत एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भीड़ पहुंचने पर गाड़ी और पेटी छोड़कर भागे
वीडियो के अनुसार मोटर साइकिल पर सवार दो युवक चाली राजा और प्रभू केवट उत्तर प्रदेश से शराब की पेटी लेकर नदी पार कर मध्य प्रदेश क ी सीमा में प्रवेश कर रहे थे। एएसआई ने उन्हें रोका था। तभी नदी के पास खड़ी एक प्रेस लिखी विटारा ब्रेजा सफेद रंग की गाड़ी से उतरे कुछ लोगों ने एएसआई से मारपीट की और उन्हें अपनी गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश की। आसपास के लोगों की भीड़ पहुंचने पर वह लोग पेटी और मोटरसाइकिल छोड़कर कार समेत भाग गए। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें