जिले में कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने के बाद मोहल्ला नदीपुरा और आसपास के क्षेत्र को कंटनेमेंट जोन घोषित कर दिया है। लेकिन, यहां रहने वालों को यह पसंद नहीं आ रहा है। वह मौका पाकर बाहर निकल रहे हैं। इससे खतरा बढ़ने की संभावना है। पुलिस का पहरा होने के बाद भी यह लोग इधर- उधर से बाहर निकल रहे हैं। कुछ लोग तो बेरीकेटिंग तोड़कर निकल रहे हैं।