फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति के प्रचार सामग्री मिलने पर तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
bsp.jpg - फोटो : bsp.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़वार में बैंक तिराहे पर बिना अनुमति के वाहन में भारी मात्रा में प्रचार सामग्री पकड़े जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बसपा की एक उम्मीदवार, उनके पति व गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच अप्रैल को वह नेहरूनगर क्षेत्र में गश्त पर थे। वे ग्राम बुढ़वार में बैंक वाले तिराहा पर आए तो नहर वाले रास्ते से एक जीप आती दिखी, जिस पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से अधिकृत जिला पंचायत वार्ड नंबर सात बुढ़वार से सदस्य पद की उम्मीदवार सविता के पक्ष में पोस्टर लगे थे। वाहन को रुकवाकर चेक किया तो गाड़ी में भारी संख्या में पोस्टर मिले। चालक ने अपना नाम अरविंद लोधी (28) पुत्र कल्याण सिंह, निवासी ग्राम दावनी, जाखलौन बताया। उसने बताया कि प्रचार सामग्री प्रत्याशी सविता के पति राजकुमार यादव निवासी परौंदा ने दी थी। उसके पास जीप का कोई कागज भी नहीं है। कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी चालक, बसपा उम्मीदवार सविता और उनके पति राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें