फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की दूसरी लहर में टूटा रिकार्ड: एक दिन में मिले 89 व्यक्ति कोविड संक्रमित

विज्ञापन
corona.jpg - फोटो : corona.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। यहां कोविड की दूसरी लहर में अब तक के संक्रमण के सभी रिकार्ड टूट गए। सोमवार को 1906 लोगों के सैंपलों की जांच में पूर्व राज्यमंत्री की पत्नी व चिकित्सक दंपती समेत 89 संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित चिकित्सक दंपती को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। ऐसे में बढ़ते संक्रमण को लेकर लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1906 व्यक्तियों के नमूना लिए हैं। इनमें 758 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे हैं। इसके अलावा एंटीजन किट से 1148 सैंपल लिए। इनमें एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में 89 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों में सिविल लाइन निवासी एक पूर्व राज्यमंत्री की पत्नी समेत पांच, सिद्धन रोड निवासी चिकित्सक दंपती भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। मोहल्ला चौबयाना निवासी पांच, गांधीनगर निवासी आठ, नेहरूनगर निवासी 13, मोहल्ला आजादपुरा निवासी छह, कटरा बाजार निवासी चार, इलाइट चौराहा निवासी तीन, खिरकापुरा निवासी तीन, हॉस्पिटल कैंपस निवासी दो, तालाबपुरा, रामनगर, ऑफीसर कॉलौनी, शहर निवासी दो-दो व्यक्ति, तलैयापुरा, घंटाघर,विष्णुपुरा, लक्ष्मीपुरा, छत्रसालपुरा, सरदारपुरा निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में तालबेहट कस्बा निवासी 14, ग्राम बिजरौठा निवासी एक, सुनौरी निवासी एक, बनगुवांकलां निवासी एक, ब्लॉक बिरधा के ग्राम मैंरती कलां, ऐरा, जाखलौन, सिलगन निवासी एक-एक व्यक्ति, ब्लॉक मड़ावरा कस्बा निवासी एक, देवास निवासी एक, ब्लॉक महरौनी कस्बा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

---
1398 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या बढ़कर 3870 पहुंच गई है। इनमें 48 की मौत हो चुकी और 3488 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 335 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1398 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

---
सोमवार को टीमों द्वारा लिए गए 1906 सैंपलों की एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में 89 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें