फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की नाक के नीचे दौड़ रहे अवैध बालू से भरे वाहन

विज्ञापन
कैप्सन - जगह जगह लगे हैं बालू के ढेर - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला कारोबार जारी है। पूराकलां और तालबेहट क्षेत्र में अधिकारियों की नाक के नीचे अवैध बालू से भरे वाहन दौड़ रहे हैं, फिर भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश हैं। साथ ही बारिश के कारण किसी भी तरह के बालू खनन पर रोक लगा दी गई है, लेकिन क्षेत्र में तैनात अधिकारियों ने इस ओर ध्यान देना बंद कर दिया है। तीन माह में दो मामलों को छोड़कर अवैध खनन कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पूराकलां में तो कार्रवाई के नाम पर रस्म अदायगी भी नहीं की गई। इसके चलते अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। लोगों का कहना है कि प्रदेश में सरकार बदलें या विभाग में अधिकारी, परंतु खनन कारोबारियों की हनक हमेशा पहले जैसी ही रहती है। यह लोग कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बनाकर अपनी पकड़ मजबूत कर लेते हैं।
किसानों की जमीन से अवैध खनन हो रहा
इस समय कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम सुनौरी, वर्मा बिहार, सरखड़ी, बिजरौठा, खांदी, थानागांव, बिगारी, तरगुवां और पूराकलां थाना अंतर्गत ग्राम विजयपुरा, पठारी, गेवरा गुंदेरा, कंधारीकलां, विरधा, भुचेरा आदि गांवों में खनन कारोबारियों द्वारा सरकारी भूमि के साथ- साथ नदी, नालों और उनके किनारे के किसानों की जमीनों से अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूरे समय अवैध खनन के वाहन नदी, नालों तथा मजदूर चाइना बालू (मिट्टी छानकर बालू बनाना) का निर्माण करते रहते हैं। रात होते ही इस बालू को लेने के लिए वाहनों के आने जाने का क्रम चलता है। क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन चंद्रापुर से उदगुवां होते हुए तेरई फाटक, और पूराकलां तथा विरधा से आने वाले वाहन हंसारकलां से जिला मुख्यालय जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
- मोहम्मद कमर, उपजिलाधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें