फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, स्प्रिट-बोतलें और ब्रांडेड रैपर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र में पुलिस ने नकली शराब के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। सदर चौकी क्षेत्र की गंगापुरम कॉलोनी स्थित एक मकान में चल रही अवैध फैक्टरी पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट, खाली बोतलें और ब्रांडेड रैपर बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से नकदी, लग्जरी कारें और अन्य सामान भी जब्त किया गया।
डीएम सत्यप्रकाश और एसपी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में रविवार रात कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर संचालित नकली शराब फैक्टरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने रवि लखेरा (निवासी महेवा, जिला छतरपुर, हाल पता गंगापुरम कॉलोनी), चंद्रेश लोधी उर्फ विक्की (मालथौन, मध्य प्रदेश, हाल निवासी गंगापुरम), मनीष विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा और पुष्पेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लाखों रुपये की नकदी, ऑडी, क्रेटा व स्विफ्ट कार समेत अन्य सामान बरामद किया गया। इसके अलावा सात मोबाइल फोन और नकद राशि भी जब्त की गई।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने उनके बैंक खातों में मौजूद करीब 8.29 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। एसपी ने कार्रवाई करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
-
एमपी मार्का नकली शराब बनाकर वहीं करते थे सप्लाई
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना रवि लखेरा है, जिसके मध्य प्रदेश में सरकारी शराब ठेके हैं। अधिक मुनाफे के लिए गिरोह एमपी मार्का नकली शराब तैयार कर सागर, निवाड़ी, छतरपुर सहित अन्य जिलों के ठेकों और ढाबों पर सप्लाई करता था। पुलिस के डर से उत्तर प्रदेश में बिक्री से बचते थे।
विज्ञापन


पकड़ से बचने के लिए अपनाते थे ये तरीका
-स्थानीय मजदूरों की जगह अन्य राज्यों से लोगों को बुलाते थे।
-फैक्टरी घर के अंदर और स्टॉक के लिए पास में अलग कमरा किराये पर लिया था
-हरियाणा से स्प्रिट मंगाकर एमपी मार्का शराब तैयार करते थे
-होलोग्राम, ढक्कन, बोतल और रैपर भी बाहर से मंगाए जाते थे।
-कारों के जरिए अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे।
-
यह सामान हुआ बरामद
पुलिस ने हजारों की संख्या में नकली ढक्कन, लेबल, क्यूआर कोड, खाली बोतलें, ड्रम, सीलिंग मशीन, आरओ मशीन और फूड कलर सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
वर्जन
जिले में नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ कर अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से नकदी, वाहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है। अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
– मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें