फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतली घाट पर अवैध बालू खनन जोरों पर

Sat, 16 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। तहसील अंतर्गत महरौनी बानपुर मार्ग पर ग्राम धवारी के समीप से निकली जामनी नदी के पुतली घाट पर अवैध बालू खनन चरम पर चल रहा है।
विज्ञापन


शाम होते ही क्षेत्र भर के ट्रैक्टर मनमर्जी से बालू निकाल कर गलत तरीके से बेच रहे हैं। खनन के काम में लगे माफिया बेखौफ हैं। यह रोज शाम होने के बाद देर रात तक नदी से अवैध रूप से बालू खनन का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है।

गत शाम पुतली घाट पर आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर में बालू भरी जा रही थी, तभी वहां से गुजरने वाले ग्राम धवारी के एक युवक ने नदी में चल रहे अवैध खनन की दूरभाष पर महरौनी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर बानपुर की ओर भाग गए। मौके से पुलिस को केवल बालू भरने वाले तसले और फावड़े ही बरामद हुए,

जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया, जिस स्थान पर अवैध बालू खनन चल रहा है, वह स्थान बानपुर थाना सीमा के अंतर्गत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें