फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एसडीएम के निरीक्षण में ग्राम सभा की जमीन पर मिला अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। प्रशासन की सख्ती के बावजूद ग्राम सभा की जमीनों पर दबंगों का अवैध कब्जा जारी है। नत्थीखेड़ा निवासी शीतल ने संपूर्ण समाधान दिवस में इसकी शिकायत की थी। शिकायत पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अवैध कब्जाधारियों को कड़ी चेतावनी दी।
ग्राम सभा और सरकारी जमीनें इन दिनों भू माफिया के निशाने पर हैं। खासकर सड़क और सार्वजनिक स्थलों से जुड़ी जमीनों पर इनकी नजर रहती है। योजनाबद्ध तरीके से पहले ये लोग आसपास की निजी जमीन का कुछ हिस्सा खरीदते हैं, फिर उससे सटी ग्राम सभा या सरकारी जमीन पर कब्जा जमा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांवों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन राजस्व विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। नतीजतन, अन्य लोग भी धीरे-धीरे इस अवैध गतिविधि में शामिल होने लगे हैं।

ग्राम सभा या सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
— अभिजीत सिंह, एसडीएम

ये गांव हैं भू माफिया के निशाने पर :
नत्थीखेड़ा, कड़ेसराखुर्द, कड़ेसराकलां, तरगुवां, भुचेरा, उगरपुर, पूराकलां, विजयपुरा, बिजरौठा और चंद्रापुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें