फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इन टूटी पुलिया से सुरक्षित निकल गए तो आपकी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बारिश से कई पुलिया क्षतिग्रस्त हो गईं तो पानी से सड़क किनारे की मिट्टी कट गई। इन टूटी पुलिया से निकलना खतरे से कतई खाली नहीं है। हादसे के डर से कई लोग घूमकर अन्य रास्ते से निकल रहे हैं। इससे समय के साथ ईंधन भी बर्बाद हो रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की आंख नहीं खुल रही है। पेश है ग्रामीण क्षेत्रों की कुछ पुलियों का हाल...।
विज्ञापन

-
गदयाना। गांव में समा नाला पर लगभग एक माह पहले ही पुलिया का निर्माण किया गया था। पहली ही बारिश में पुलिया का एप्रोच मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल हो गया है। कारण, पुलिया अधिक नीची बनाई गई है। पानी अधिक आने से पुलिया के दोनों ओर मिट्टी व पत्थर बह गए। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
-
मड़ावरा। कस्बा मड़ावरा से हंसरी, गंगचारी होकर हंसरा, बम्होरीखुर्द, सेमरखेरा, टोरी, मानपुरा, बढ़वार, गरौंलमाफ व गिरार आदि गांवों के लिए मार्ग जाता है। हंसरा मार्ग के कनेरा नाले पर पुलिया के पास पानी से सड़क कट गई है, जो तीन वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़ी है। दिन में तो कटी हुई सड़क नजर आती है, लेकिन रात में नजर नहीं आती।
विज्ञापन

-
बालाबेहट। कस्बा बालाबेहट अंतर्गत ग्राम काकोरिया किचा नाला की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पक्की न होने से मार्ग पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है। इससे वाहनों की निकासी तक ठीक से नहीं हो पा रही है। आए दिन दो पहिया वाहन फिसलकर गिर रहे हैं।
-
बिरधा। बीते दिनों हुई बारिश से ब्लॉक बिरधा मुख्यालय से खितवांस संपर्क मार्ग के किनारे पानी का बहाव हुआ। मिट्टी सड़क तक आकर कट गई है। अब जरा सी लापरवाही की या सड़क किनारे वाहन चलाया तो गड्ढे में गिरने का खतरा है।
-
सौजना। सौजना से लुहर्रा मार्ग की पुलिया बीच में क्षतिग्रस्त हो गई है। लिंटर टूटने से बीच में बड़ा गड्ढा हो गया है। पुलिया से चार पहिया वाहन की निकासी करना तक मुश्किल हो गया है। किसानों को ट्रैक्टर निकालने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें