फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 25 हजार से अधिक का स्टांप लगाने पर पहले होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बैनामों में 25 हजार से अधिक स्टांपों का प्रयोग हुआ तो पहले उसकी जांच होगी। कोषागार से जांच के बाद ही उन स्टांपों का प्रयोग बैनामों में हो सकेगा। पुराने स्टांपों में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद शासन ने यह व्यवस्था की है। वर्ष 2015-16 से 2020-21 तक प्रयोग हुए पुराने स्टांपों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

मेरठ व गोरखपुर में पकड़े गए फर्जी स्टांप प्रकरण के बाद अब पूरे प्रदेश में जांच हो रही है। अब जो बैनामे हो रहे हैं, उसमें प्रयोग होने वाले पुराने प्रिंट किए गए स्टांप की जांच कराई जा रही है। ऐसे बैनामों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है, जिनमें पुराने प्रिंट स्टांप 25 हजार या उससे अधिक प्रयोग किए गए हों। उनका पहले कोषागार से सत्यापन होगा, इसके बाद ही उनका प्रयोग बैनामों में किया जाएगा। हालांकि, वर्तमान बैनामों में सर्वाधिक ई-स्टांप का ही प्रयोग किया गया है। जनपद में 2015 से लेकर 20 तक हुए बैनामों का रिकार्ड शासन को नियमित भेजा जा रहा है। अब तक एक भी बैनामे में फर्जी स्टांप नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

-
पुराने प्रिंट के स्टांप का अगर बैनामों में प्रयोग होता है, तो एहतियात के तौर पर उसकी जांच कोषागार से कराने के पश्चात ही बैनामा किया जाता है।
केके दीक्षित, एआईजी स्टांप ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें