फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद में पति ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
ट्रेन दुर्घटना - फोटो : ????? ????????
विज्ञापन
ललितपुर। जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत जीरोन-ललितपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक ग्राम बम्हौरीकलां में चार दिन पहले अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए गया था, जहां उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जाखलौन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरयाना निवासी जयहिंद (30) पुत्र बलवोदे 23 जून को थाना जाखलौन के ग्राम बम्हौरी कलां में अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए गया था। उसके साथ पत्नी व दोनों बच्चे गए थे। 25 जून को शादी होने के बाद वह रिश्तेदारों के कहने पर रुक गया। 26 जून की देर शाम को उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद वह पत्नी से नाराज होकर रात में ही ससुराल से निकल गया।
ससुरालीजनों से उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह जीरोन-ललितपुर रेलवे ट्रैक पर बम्हौरी गेट के पहले खंभा नंबर 1031 के पास युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर थाना जाखलौन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। आसपास के ग्रामीणों ने उसकी पहचान जयहिंद सिंह के रुप में की, जो पास के ही गांव बम्हौरीकलां में शादी में आया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के ससुरालियों को दी, जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त जयहिंद के रुप में की। मृतक के पिता बलवोदे ने बताया कि जयहिंद की पत्नी से फोन पर किसी ने बात की थी, इसको लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। पुत्र ने इसकी जानकारी बीते रोज मोबाइल से बात करके उसे दी थी। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।
पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जयहिंद ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है और उसका शव शनिवार को सुबह रेल पटरियों पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

- यशवंत सिंह, थानाध्यक्ष जाखलौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें