फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं गिरे मकान, कहीं धंसकी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं गिरे मकान, कहीं धंसकी सड़कें
विज्ञापन

पाली (ललितपुर)। बुधवार की रात तीन बजे से शुरू हुई बारिश ने बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे तक रुकने का नाम नहीं लिया। लगभग ग्यारह घंटे चली झमाझम बारिश से पूरा पाली क्षेत्र पानी से लबालब हो गया। लगातार बरसात से कई जगहों पर मकान गिरे तो कहीं पर सड़कें धंसक गईं। बारिश से बालाबेहट सौर नदी उफान पर रही।
कस्बे में जहां नजर दौड़ाओ वहां पानी ही पानी नजर आया। लगातार बरसात से ग्राम टपरन में चार कच्चे मकान धराशायी हो गए। बारिश के चलते पाली से जुड़े संपर्क मार्ग पूरी तरह टूटे रहे। पाली घटवार- ललितपुर मार्ग पर मुक्तिधाम नदी के रिपटा से तीन फीट पानी बहता रहा। पाली से बंगरिया मार्ग पर घुसी नदी अपने पूरे उफान पर रही। पानी के तेज बहाव के चलते यहां की सड़क कट गई। साथ ही, पुल की साइड पट्टी क्षतिग्रस्त हो गई। पाली से जाखलौन मार्ग पर महावीर इंटर कॉलेज के पास एक पुलिया धसक गई। सड़क पर गड्ढा आ गया। जिससे जाखलौन मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद हो गया। नदियों के उफान पर रहने से ललितपुर संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित रहे। वहीं, बालाबेहट जाने के सभी रास्ते बंद रहे। सौर नदी अपने पूरे उफान पर बनी है। अगर बरसात नहीं हुई तो अगले दस घंटे बाद पानी कम होने की संभावना है। कस्बे में गांधी चौक, मुख्य बाजार, मुख्य बस स्टैंड पर पानी ही पानी नजर आया। कई जगह लोगों के मकान और दुकानों में पानी भरा नजर आया। जिससे निपटने के लिए लोग जद्दोजहद करते नजर आए। जिन लोगों की खाने पीने की सामग्री बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

चार परिवारों को रस्सी के सहारे निकाला
घुंसी नदी के पास ग्राम टपरन में नदी के बढ़ते पानी में चार परिवार फंस गए। तेज बारिश के चलते इनके कच्चे मकान धराशायी हो गए। लोगों ने पास बने एक टीले पर शरण ली। जानकारी लगते ही फंसे अर्जुन सिंह, लक्ष्मी, दयाल, कुंदन व कुशवाहा के परिवार के लोगों को रस्सी के सहारे उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
बेपरवाह रहे विभागीय अफसर
नीलकंठ तालाब का मुहाना टूटा पड़ा है और भुजरया तालाब के चेकडैम की बंध पहले ही धराशायी हो गई। जिससे बरसात का पानी इनमें एकत्रित न होकर सीधे जिला मुख्यालय के गोविंद सागर बांध में पहुंच रहा था। यहां का पानी पहुंचने से बांध का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। इस मामले में विभागीय अफसर बेपरवाह नजर आए।
नजर नहीं आई पुलिस
कस्बे के दोनों तरफ की नदियां उफान पर थीं। रक्षाबंधन के चलते लोगों का आवागमन बना था। ऐसे में लोग नदियों के पानी का आकलन कर अपने हिसाब से नदी के रिपटा को पार कर जोखिम मोल लेने में लगे थे। स्थानीय प्रशासन खासतौर से पुलिस प्रशासन उफान भरी नदियों से दूरी बनाए रखा। जिसको लेकर नदियों के का हाल जानने पहुंचे लोग नाखुश नजर आए।
खेत की बंध में डूबा युवक
पाली। बस स्टैंड निवासी रामचरन कुशवाहा अपने परिवार सहित अमरूद के बगीचे में गुजर बसर करता है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरसात के चलते बगीचे व खेत में पानी जमा था। जिसमें रामचरन का 18 वर्षीय पुत्र विष्णु खेत की बंध में डूब गया। जानकारी लगते ही लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत काफी नाजुक हो चुकी थी। 108 एंबुलेंस वाहन से उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फसलें भी हुईं बर्बाद
बारिश के चलते कई जगह खेतों में बड़े पैमाने पर पानी जमा हो गया। डूब क्षेत्र में आने से वहां खड़ी फसलें बर्बाद हो गई है। तेज बारिश व हवा के चलते मक्का की फसल भी खराब हो गई।
असहाय लोग नहीं पहुंच रहे अपने घरों में
पाली। बरसात के चलते कई गरीब तबके के लोग अपने आशियानों में परेशान नजर आए। हालांकि इनके लिए एक धर्मशाला के दरवाजे खुलवा दिए गए।
इनमें ऐसे भी लोग शामिल है जिन्हें आवासीय कॉलोनी में अपने आवास की चाबी भी मिल गई है। बावजूद इसके ऐसे गरीब अब तक शासन से मिली आवास योजना का लाभ नहीं उठा रहे है और कच्चे घरों में जीवन गुजर बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

बंट तालाब भी हुआ लबालब
तहसील मुख्यालय पाली अंतर्गत ग्राम बंट का तालाब लबालब भर गया है। जिस पर अब सतर्कता बरतना जरूरी है।
जलभराव के लिए नगर पंचायत जिम्मेदार
पाली। 15 अगस्त को नगर पंचायत कार्यालय से जनप्रतिनिधियों द्वारा पाली विकास की बड़ी बातें की जा रही थी। जबकि जलभराव से परेशान लोग पानी में जद्दोजहद कर रहे थे। नगर पंचायत से अब तक नालियों का खाका ठीक से नहीं खींचा गया। जिसके चलते कई जगह जलभराव बना रहता है। बसस्टैंड पर पुलिया की मांग काफी समय से चल रही है। जिस पर गौर नहीं किया जा रहा है।

ललितपुर के रावतयाना मुहल्लों में बाढ़ से गिरा कच्चा मकान।- फोटो : LALITPUR

ललितपुर में जाखलौन मार्ग पर ध्वस्त हुई पुलिया। - फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें