फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध के गेट बंद, राजघाट व माताटीला के खुले

विज्ञापन
गोविंद सागर बांध के साइफन चलने का नजारा देखने को लगी भीड़। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
गोविंद सागर बांध के गेट बंद, राजघाट व माताटीला के खुले
विज्ञापन

ललितपुर। मध्य प्रदेश व जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश से जिले के बांधों में तेजी से जलस्तर में बढ़ रहा है। इसकी वजह से राजघाट व माताटीला बांध के गेट अभी भी खुले हुए हैं जबकि गोविंद सागर बांध व शहजाद बांध का जलस्तर नियंत्रित हो जाने पर दोनों बांधों के गेट बंद कर दिए गए हैं। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश सहित जनपद में रुक-रुक कर बरसात हो रही है। इस कारण बेतवा नदी व अन्य नदी, नाले उफना गए हैं। जिसका पानी राजघाट बांध में पहुंचने से पानी का स्तर कम नहीं हो रहा है। राजघाट बांध के सोलह गेट खोलकर 04 लाख 54 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। राजघाट बांध से छोड़े जा रहे पानी से राजघाट में बेतवा नदी का पुल डूब गया है। इससे मध्यप्रदेश का चंदेरी संपर्क मार्ग बाधित चल रहा है। वहीं, शहर से सटे गोविंद सागर बांध का जल स्तर कम होने पर शुक्रवार को दोपहर में सभी गेट बंद कर दिए गए। चौबीस घंटे खुले रहे गेटों से अब तक 2400 एमसीएफटी पानी की निकासी की गई है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 93 फीट रखा गया है। शुक्रवार को भी सुबह से ही सैलानी खुुले गेटों से हो रही पानी की निकासी का नजारा देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान कई लोगों ने इस क्षण को अपने कैमरों में कैद किया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है बांधों की स्थिति
बांध पूर्ण जल स्तर वर्तमान जल स्तर
गोविंद सागर बांध 3.93 363.69 मीटर
शहजाद बांध 321.50 319.00 मीटर
जामनी बांध 403.55 402.91 मीटर
सजनाम बांध 373.20 372.00 मीटर
रोहणी बांध 396.39 393.60 मीटर
उटारी बांध 326.80 325.30 मीटर
गोविंद सागर बांध के साइफन चलने से पूर्व ही शहजाद बांध के गेट खोल दिए गए थे, जिन्हें सुबह बंद कर दिया गया है। वर्तमान में शहजाद बांध का जल स्तर 319.5 है। वहीं गोविंद सागर बांध का जलस्तर 1193 रखा गया है। इस बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।
मनमोहन सिंह, अधिशासी अभियंता, राजघाट निर्माण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें