फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चिकित्सकों की नियुक्त के दो माह बाद भी नहीं खुल सके अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर में स्वास्थ्य विभाग ने तीन अस्पतालों के लिए चिकित्सक नियुक्त कर लिए, लेकिन दो माह बाद भी अस्पताल नहीं खोले जा सके हैं। अस्पताल के संचालित होने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। ऐसे में तैनात चिकित्सकों को अन्य स्थानों पर अटैच कर दिया गया है। अस्पताल न खुलने से लोगों को जांच समेत उपचार की सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


शहर में तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तर्ज पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। इन अस्पतालों में पीएचसी जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। इसमें लगभग 14 प्रकार की सामान्य जांच व सामान्य प्रसव के साथ ही उपचार की सुविधा दी जाएगी। साथ ही मरीज की गंभीर स्थिति होने पर रेफर किए जाने की व्यवस्था है। इसके लिए इन अस्पतालों में एक एमबीबीएस चिकित्सक, एक स्टॉफ नर्स, वॉर्डब्याय, स्वीपर आदि पदों पर नियुक्ति कर अस्पतालों को फरवरी माह के अंत तक शुरू किया जाना था।
लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के ढ़ुलमुल रवैया के चलते अब तक अस्पताल नहीं खोले जा सके हैं। कारण अब तक भवन लेने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। हद तो तब हो गई, जब इन अस्पतालों के लिए तीन चिकितसकों की नियुक्ति मार्च 2025 के अंतिम सप्ताह में हो गई थी। अस्पताल न खोले जाने से इन चिकित्सकों को अन्य स्थानों पर अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन

-
अटैच होकर सेवाएं दे रहे चिकित्सक
नगरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर आजादपुरा, लेडि़यापुरा, चौकाबाग आदि के लिए तीन चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। इनमें डॉ. सोनाली तिवारी, डॉ. प्रीति पासवान, डॉ. अनस अंसारी हैं, लेकिन अस्पताल नहीं खुल सके हैं। ऐसे में दो चिकित्सक डॉ. सोनाली तिवारी, डॉ. प्रीति पासवान को मेडिकल कॉलेज में महिला अस्पताल में अटैच किया गया है। वहीं, अनस अंसारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर अन्य कार्यक्रमों में लिया जा रहा है।
वर्जन
नगर में तीन अरबन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। स्टाफ को नियुक्त कर दिया गया है। जल्द ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें