बिरधा कें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते मंडलायुक्त स?
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सोमवार को मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा का निरीक्षण किया। उन्होंने नियमित साफ - सफाई कराने के निर्देश दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आईएलआर रूम का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि वैक्सीन को दो से आठ डिग्री सेल्सियस के तापमान में रखना है। तापमान का पैरामीटर कार्य करते पाया गया। इसमें पोलियो, एमआर, बीसीजी व अन्य टीके सुरक्षित रखे जा सकते हैं। यह आईएलआर में दो से 60 डिग्री सेल्सियस तक तापमान को बनाए रखता है। उन्होंने कोविड वैक्सीन के टीकाकरण के लिए चिकित्सा अधीक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण की तैयारी करने व कोल्ड चैन की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिवार वालों की समस्याओं को सुना और निस्तारण को निर्देश दिए। आपरेशन थियेटर में इंजेक्शन का पुराना स्टाक पाया गया, जिस पर ओटी में ऑटोमेटिक टैब लगवाए जाने के लिए कहा। एनआरसी के निरीक्षण में बच्चों के लिए सभी व्यवस्थायें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में लगी सोलर लाइट को सूर्य के सम्मुख रखें, जिससे पर्याप्त रूप से चार्ज हो सके। परिसर की नियमित रुप से सफाई कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, सीएचसी अधीक्षक डा. अजय खरे आदि स्टाफ मौजूद रहा।
बिरधा कें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण करते मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा- फोटो : LALITPUR
बिरधा कें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों के परिजन से बात करते मंडल?- फोटो : LALITPUR