फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बर्खास्त, चिकित्सकों का वेतन रोका

Fri, 12 Jun 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार ने पिछले दिनों मसौरा स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया था, इसमें कर्मचारियों की लापरवाही उजागर होने पर उन्होंने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी थी। यहां पर सात माड्यूल ट्रेनिंग सत्र चल रहे थे, इसमें बताया गया कि आशा कार्यकत्री सविता पिछले छह माड्यूल से नहीं गई हैं। सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि लगता है कि आशा की रुचि कार्य करने में नहीं है। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने आशा को बर्खास्त करने के निर्देश दिए। वहीं, प्रथम बैच में एमओआईसी नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किसलवांस डा. प्रदीप यादव व एनजीओ सदस्य आर एस वर्मा अनुपस्थित पाए गए। दूरभाष पर चिकित्सक ने बताया कि परिवार के सदस्य बीमार हैं, इसलिए उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जा रहे हैं। इसी तरह द्वितीय बैच में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा विरधा के चिकित्साधिकारी डा. नितिन कंसौरिया अनुपस्थित पाए गए। दूरभाष पर उन्होंने बताया कि उनकी तबियत खराब है और वह तालबेहट में चेक अप करा रहे हैं। वहीं, तीसरे बैच में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरा कलां के चिकित्साधिकारी डा. विशाल वर्मा भी अनुपस्थित पाए गए, उनसे दूरभाष पर संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सीएमओ ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। इस पर जिलाधिकारी ने दूरभाष पर वार्ता करने वाले चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब किया, जबकि संपर्क नहीं करने वाले चिकित्सक का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें