फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या

Fri, 12 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
मोहनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हनुपुरा निवासी चंद्रभान सिंह (28 वर्ष) पुत्र गोविंद सिंह ललितपुर जिले के बार थाना क्षेत्र में लूटपाट के दो मामलों में जेल में था। दस दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर वह अपने गांव हनुपुरा लौटा था। उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को चंद्रभान की प्रेमिका की बारात आनी थी। चंद्रभान की प्रेमिका के पिता की मौत होचुकी है। उसका शव कुछ वर्ष पहले फांसी के फंदे पर लटका पाया गया था। परिवार के अन्य सदस्य मिल कर इस युवती का विवाह कर रहे थे।  बुधवार की सुबह 10 बजे करीब चंद्रभान अपनी प्रेमिका को लेकर लापता हो गया। दिन में ग्यारह बजे इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका के परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद प्रेमिका-प्रेमी की खोजबीन की गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की सुबह प्रेमी-प्रेमिका के शव गांव से एक किलोमीटर दूर एक खेत में पड़े पाए गए। दोनों के सीने में गोली लगी पाई गई। 
घटना की सूचना मिलने पर टीकमगढ़  एसपी निमिश अग्रवाल, एसडीओपी आरके चंद एवं मोहनगढ़ थानाध्यक्ष मंशाराम बघेल नेघटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें