ललितपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण किया जा रहा है। शासन ने 20 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन, कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसमें लापरवाही कर रहे हैं। 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लापरवाही के दोषी पाए गए हैं, इनका मानदेय तत्काल रोक दिया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य प्रारंभ न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय काट दिया गया है। धवा में तैनात रेखारानी, मड़ावरा में शशी रावत, विनोद श्रीवास्तव, इकौना में तैनात ज्योति, सागर में तैनात जयंती, धौरीसागर में कुसुम ठाकुर, हसरी में तैनात हल्ली, सरखड़ी में मिथलेश, पहाड़ीकलां में रामदेवी, बरोदिया में सतनबाई, खिरिया उवारी में ममता, बछरई में रूबीना, बगौनी में राधा, ककरूआ में मेनका, गुरयाना में किशोरी, रखवारा में रामदेवी, ककोरिया में मनीषा, झरकौन में ममता, बूटी में रेखा, देवरान में रेखा जैन, खिरियामिश्र में पार्वती, उदया में तैनात गौरा, पाह में मिनीराजा, गदयाना में विमला जैन, बार में तैनात भारती सहरिया इसमें शामिल हैं। एक दिन में कार्य न प्रारंभ करने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी जारी की गई है।