फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: इंजीनियरों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। आजमगढ़ के डीएम द्वारा वहां के अधिशासी अभियंता से अभद्रता के विरोध में बुधवार को इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न विभागों के इंजीनियरों ने काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। आजमगढ़ के जिलाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, आरईएस, बिजली विभाग के अभियंता काली पट्टी बांधकर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह पहुंचे। यहां धरना-प्रदर्शन किया। आजमगढ़ के जिलाधिकारी पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से अभद्रता करने के मामले में कार्रवाई की मांग की। कहा कि 13 जून को जिलाधिकारी आजमगढ़ ने वहां तैनात अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव को अपने आवास पर बुलाकर गाली-गलौज की। डंडे से भी मारा। इससे अभियंताओं में आक्रोश है।
डीएम आजमगढ़ को बर्खास्त करने के साथ उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। साथ ही यह भी मांग की गई कि शासन द्वारा निर्धारित बैठकों में ही अभियंताओं को बुलाया जाए और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाए। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई छत्रपति सिंह, शैलेश कुमार, अजय कुमार, भूपेश सुहेरा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता, विजय चंद्रा, आरईएस अधिशासी अभियंता स्वर्ण सिंह, जल निगम अधिशासी अभियंता अवनीश सिंह, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल सिंह, अधिशासी अभियंता एमआई राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
कार्यकारिणी का हुआ गठन, सीपी सिंह बने अध्यक्ष
सभी विभागों के अभियंताओं की कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग सीपी सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। आरईडी के अधिशासी अभियंता स्वर्ण सिंह सचिव, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रोहित त्रिपाठी उपाध्यक्ष, जल निगम के अधिशासी अभियंता अवनीश सिंह कोषाध्यक्ष बने। सिंचाई खंड अधिशासी अभियंता भूपेश सुहेरा प्रचार सचिव बनाए गए। दानिश खान, अरुण बौद्ध, शैलेश कुमार, अजय कुमार, राजेश गुप्ता, विजय चंद्रा और रनविजय को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें