फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकलह से तंग आकर की महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या

विज्ञापन
rape graphic - फोटो : rape graphic
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम देलवारा-जखौरा रेल खंड पथ पर डाउन रेलवे लाइन के खंभा नंबर 1052/14-16 पर बुधवार को मिले महिला के शव की शिनाख्त ग्राम बड़ौरा निवासी रजनी पत्नी राम अवतार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बड़ौरा निवासी रजनी (22) बुधवार को कु एं पर जाने की कहकर घर से निकली थी। अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे गांव निवासी को एक रेलकर्मी ने पटरी पर एक शव मिलने की सूचना दी थी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। पटरी पर रजनी का शव पड़ा है। मृतका के जेठ मनोहर ने बताया कि घर पर केवल महिलाएं थीं। पति व भाई झांसी में मजदूरी करने के लिए गए थे। ससुर व तीसरे नंबर का भाई खेत पर काम के लिए गए थे। मृतका का एक पुत्र 11 माह का है। उधर, थाना जीरोंन के तहत कस्बे के मोहल्ला खिरक निवासी मृतका के पिता कुंवर लाल ने बताया कि पुत्री ने कई बार बताया कि घर की महिलाओं से उसका विवाद होता रहता है। उनका आरोप है कि बेटी ने घर की महिलाओं से तंग आकर आत्महत्या की है। हालांकि उन्होंने किसी के खिलाफ थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें