फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड परीक्षा : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनपद में आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। आज से आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 3120 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दो-दो पालियाें में किया जाएगा।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी और 3120 अभ्यर्थी एक पाली की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में यह परीक्षा 27 अप्रैल तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर दी गईं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनात कर क्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। परीक्षार्थी की गहनता से तलाशी लेने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी और कंट्रोल रूम के जरिए नजर रखी जाएगी। शांतिपूर्वक व पारदर्शिता से परीक्षा कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ पुलिस अधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे। इसके साथ क्यूआरटी टीम, डायल-112 सहित संबंधित थाना-कोतवाली पुलिस अलर्ट मोड़ पर रहेगी और हर स्थिति पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन केंद्रों पर होगी भर्ती परीक्षा
जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, वर्णी जैन इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, पीएन इंटर कॉलेज, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, नेहरू महाविद्यालय भाग-एक और नेहरू महाविद्यालय भाग-दो शामिल है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 480-480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबकि पीएन इंटर कॉलेज में 240 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद शेष विद्यालयों में 384-384 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें