फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोह मनाया

Tue, 29 Mar 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Holi festival, lalitpur news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ललितपुर। ब्राह्मण महामंडल द्वारा श्री चंडी मंदिर धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विप्रों का सम्मान किया गया। लोधी समाज ने भी होली मिलन का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निशुल्क औषधालय का शुभारंभ श्री सर्वेश्वरधाम मंदिर के महंत श्रीकृष्ण गिरी महाराज एवं महामंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार पटैरिया ने किया। वक्ताओं ने कहा कि महामंडल अध्यक्ष के प्रयास से  धर्मशाला में पं. विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मार्थ द्वारा निशुल्क औषधालय का शुभारंभ किया गया है। यह कार्य काफी सराहनीय है।

कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौबे एवं महामंत्री राजेश देवलिया, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीब बबेले, रामलीला हनुमान जयंती समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य रचना लीलाधर दुबे बांसी और मड़ावरा ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत को महामंडल के अध्यक्ष ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। महामंत्री परमानंद तिवारी ने धर्मशाला के निर्माण और महामंडल के गठन की रूपरेखा प्रस्तुत की। भगवत नारायण बबेले ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। संचालन अनिल रावत ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर महिला ब्राह्मण महामंडल की अध्यक्ष डा. जनक किशोरी शर्मा, कैलाश पाठक, शिवनारायण संज्ञा, विश्वनाथ दीक्षित, अवध किशोर कौशिक, बीडी तिवारी, अवध रावत, डा.दीपक चौबे, महेंद्र रावत, राकेश अगरिया, नरेंद्र चौबे, भगवत नारायण शर्मा, शालिगराम पुरोहित आदि मौजूद रहे। उधर, ब्रह्मानंद जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में लोधी समाज का होली  मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गंधर्व सिंह, खुुुशीलाल राजपूत, हरदयाल सिंह, कैलाश नारायण,  कुंजन सिंह, करन सिंह, मुकेश कलरा, इंद्रपाल सिंह, अनुराग सिंह,  रक्षपाल, अभिमन्यु सिंह, बृजेंद्र सिंह, अमित सिंह, जगदीश सिंह गनगौरा, देवेंद्र  सिंह, देवी सिंह, सौरभ सिंह, अवतार सिंह, हरगोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें