फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में रहेंगी इमरजेंसी सुविधाएं

Wed, 23 Mar 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
स्‍वाास्‍थ्‍य - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। होली पर्व को लेकर जिले भर के सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

होली पर झगड़े, दुर्घटना के मामलों की भरमार रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए सीएमओ डा. मुकेश चंद्र दुबे ने जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश जारी किए हैं। त्योहार पर होने वाली किसी दुर्घटना के मद्दे नजर इमरजेंसी सुविधाओं को बहाल रखा जाएगा, इसके साथ ही सभी इमरजेंसी दवाओं की उपलब्धता रहेगी। सीएमओ ने बताया कि होली पर्व पर चिकित्सा सुविधा रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिम्मेदार चिकित्सकों के गायब रहने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद में 831 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होली पर होने वाले हुड़दंग को देखते हुए एसपी मो. इमरान ने अधीनस्थों को हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील स्थानों पर क्यूआरटी मौजूद रहेगी। जबरन रंग डालने वालों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके साथ ही शराब की अवैध ब्रिकी को लेकर भी पुलिस को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बाक्स
निर्देशों का पालन कराना चुनौती
जिला अस्पताल को छोड़कर सीएचसी व पीएचसी पर निर्देशों के बावजूद ड्यूटी से स्टाफ नदारद रहता है। सीएचसी व पीएचसी पर स्टाफ की उपलब्धता कराना उच्चाधिकारियों के लिए चुनौती रहेगी। विडंबना यह है कि अधिकतर प्रभारी चिकित्साधिकारी दूसरे शहरों से अप-डाउन करते हैं। आम दिनों में उनकी उपलब्धता चिकित्सा केंद्रों पर नहीं रहती है, त्योहार के दिन चिकित्सकों की उपलब्धता होना संदेहजनक है।
विज्ञापन


इन मामलों की रहती है अधिकता
होली के त्योहार पर शराब के नशे में वाहन दुर्घटना, मारपीट व नशे की अधिकता के मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी रहती है। पिछले वर्ष भी जिला अस्प्ताल में शराब अधिक पीकर बीमार होने वाले लोगों की संख्या अच्छी खासी रही थी। इसके साथ रंगों से होने वाली परेशानी को लेकर त्वचा संबंधित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें