फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सड़क किनारे और चौराहों से हटाए गए होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका प्रशासन ने सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाकर हटवाया। इस दौरान खंभों पर लटक रहे होर्डिंग व पोस्टर भी हटा दिए गए।
विज्ञापन

शहर में सड़क किनारे व चौराहों पर लकड़ी की बल्लियों पर होर्डिंग लटक रहे थे। कुछ फुटपाथ पर लगे हुए थे। तेज हवा व आंधी चलने से गिरने पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। कुछ दिन पूर्व चली हवा से कई जगह होर्डिंग फट तक गए थे। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 14 अप्रैल को पेज दो पर ‘सड़क किनारे बल्लियों पर लगे होर्डिंग दे रहे हादसों को दावत’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए पालिका प्रशासन ने होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया। स्टेशन रोड पर सड़क किनारे व तहसील और सदर कांटा चौराहा पर लगे होर्डिंग हटाए गए। साथ ही खंभों पर लटक रहे होर्डिंग को भी हटाया गया। शाम को जेल चौराहा से ब्याना नाला की ओर हटाए गए।
विज्ञापन

-
सड़क किनारे व चौराहों समेत अन्य स्थानों पर लगे होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सभी होर्डिंग हटाए जाएंगे।- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें