फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीराकुंड एक्सप्रेस व इटारसी पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं हो सका शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड काल के दौरान बंद हुई हीराकुंड एक्सप्रेस एवं इटारसी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अब भी शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में जहां हीराकुंड एक्सप्रेस से लंबी दूरी की सवारियों को परेशानी हो रही है, तो वहीं इटारसी पैसेंजर ट्रेन नहीं चलने से झांसी से बीना, भोपाल, इटारसी के मध्य रेलवे स्टेशनों पर आने जाने वाले गरीब तबके लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोविड काल के दौरान ललितपुर से गुजरने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों के अलावा अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था, जिसके चलते लोगों को बसों या अपने निजी साधनों से लंबी यात्रा करनी पड़ी। हालांकि बहुत सी ट्रेनों को रेलवे द्वारा विशेष ट्रेन के रूप में संचालित किया जाने लगे, जबकि अब भी ललितपुर में ठहरने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन और झांसी-इटारसी पैसेंजर ट्रेन का संचालन अब भी शुरू नहीं हो सका है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को भोपाल, इटारसी होते हुए विशाखापट्टनम की ओर यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं झांसी से इटारसी के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेन लंबे अंतराल से बंद चल रही है। जबकि यह ट्रेन आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी आसरा थी। यह ट्रेन ललितपुर जोन में 40 स्टेशनों पर ठहरती है और इन स्टेशनों के आसपास के लोगों के लिए यह ट्रेन बड़ी सुविधा थी। हालांकि रेलवे द्वारा हीराकुंड एक्सप्रेस का तो जल्द संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
-----------
खजुराहो रूट पर चल रहीं पांच ट्रेन
ललितपुर से खजुराहो रेल रूट पर एक पैसेंजर ट्रेन के अलावा चार एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन वर्तमान में हो रहा है। कोविड काल में इस रूट की भी सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था, लेकिन बीते दिनों में इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, जिससे पर्यटन क्षेत्र खजुराहो के अलावा इलाहाबाद के लिए भी इस रूट पर दो ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनमें अंबेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस विशेष ट्रेन, अहमदाबाद बरौनी विशेष एक्सप्रेस ट्रेन,, खजुराहो महामना एक्सप्रेस, गीता जयंती (कुरुक्षेत्र-खजुराहो) एक्सप्रेस एवं लतितपुर खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन

----------
प्लेटफार्म पर घंटे खड़ी रहती बीना के लिए पैसेंजर ट्रेन
झांसी से चलकर ललितपुर आने वाली अप रूट की 08112 पैसेंजर ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर सुबह 8.30 बजे आकर खड़ी हो जाती है। इसके बाद यह ट्रेन दूसरे नंबर 51820 ललितपुर-बीना पैसेंजर ट्रेन के नाम से ललितपुर से बीना के लिए दो घंटे बाद सुबह 10.25 बजे रवाना होती है। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या कम होने के चलते अन्य ट्रेनों के आने पर दूसरे प्लेटफार्म या मेल लाइन से ट्रेनों को निकालना पड़ता, वहीं दो घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी रहने की वजह से यात्रियों को भी परेशान होना पड़ता है। हालांकि बीना से चलकर यह ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर शाम को 5.35 बजे आकर 15 मिनट के ठहराव के बाद झांसी की ओर रवाना हो जाती है।
------
ललितपुर में पूर्व में ठहरने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस व झांसी-इटारसी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अभी शुरू नहीं हो सका है। रेलवे द्वारा ट्रेेनों के संचालन का निर्णय लिया जाता है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, पीआरओ- रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें