संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दिल्ली और गोरखपुर की ओर जाने वाली कई ट्रेनें बुधवार को तीन से साढ़े पांच घंटे तक लेट रहीं। इनमें गोरखपुर दादर एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, सूबेदारगंज एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस और हीराकुंड एक्सप्रेस घंटों देरी से आईं।
दादर से गोरखपुर की ओर जाने वाली 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस बुधवार को सुबह 7:55 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे विलंब से 11:24 बजे आई। समता एक्सप्रेस सुबह 9:44 बजे के स्थान पर पौने दो घंटे विलंब से 11:35 बजे आई। सूबेदारगंज विशेष ट्रेन बुधवार को सुबह 10:38 बजे के स्थान पर पौने चार घंटे विलंब से दोपहर 2:22 बजे आई। वहीं, पुरी से जबलपुर, कटनी, सागर के रास्ते से हरिद्वार की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस रात्रि 3:33 बजे के स्थान पर सवा घंटे विलंब से तड़के 4:47 बजे आई। वहीं, हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 5:59 बजे के स्थान पर साढ़े पांच घंटे विलंब से सुबह 11:30 बजे आई।
वर्जन
सीएचसी में उन्हें लेकर कुल तीन चिकित्सक तैनात हैं। उच्चाधिकारियों को विशेषज्ञों की कमी से अवगत करा दिया गया है। - शिवप्रकाश, चिकित्सा अधीक्षक, बिरधा