फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लटक रहे हाईटेंशन तार, भय में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के झांसीपुरा में एक दशक बाद भी घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की समस्या दूर नहीं हो सकी है। यहां लोग गर्मी हो या सर्दी छतों पर नहीं जाना चाहते। जर्जर तार होने से इनके टूटकर गिरने का खतरा बना रहता है। सड़कों की हालत भी जर्जर है।
वार्ड पांच के मोहल्ला घुसयाना में ब्याना नाला की ओर से आई हाईटेंशन तार छतों पर झूल रहे हैं। इन तारों के भय से कुछ लोगों ने घर में सीढ़ियां तक नहीं लगाई हैं। उन्हें अपने कपड़े सुखाने में भी दिक्कत आ रही है। गर्मियों में बिजली गुल होने पर भी मजबूरन घरों में ही रहना पड़ रहा है। वर्षों पहले हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया था। गनीमत थी कि कोई छत पर नहीं था। मोहल्लावासियों का कहना है कि रात में सोते समय तार टूटकर गिरने का भय बना रहता है। तारों को छतों से हटवाया जाए।
विज्ञापन

-
चार वर्ष से जर्जर हालत में मुख्य सड़क : वार्ड में बस स्टैंड से पिसनारी तिराहा प्रमुख मार्ग है। इससे वार्ड के साथ ही मध्य प्रदेश के जनपद अशोकनगर व ब्लॉक जखौरा और राजघाट क्षेत्र के लोग आवाजाही करते हैं। यह सड़क चार वर्ष से जर्जर हालत में है। गड्ढों से वाहन तो दूर पैदल चलना तक दुश्वार है। कई बार गड्ढों से बचने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

-
खुला नाला दे रहा दुर्घटना को दावत : वार्ड पांच के झांसीपुरा में आंबेडकर पार्क के पीछे स्थित नाला खुला पड़ा है। यहां पार्क के पीछे मार्ग से निकलने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। यही नहीं इसमें गोवंश के गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बाद भी बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें