फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन तारों पर पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला

Wed, 22 Jun 2016 01:45 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा मंगलवार को की जाने वाली घोषित कटौती के अलावा विद्युत फाल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रही। मंगलवार की रात को हाइटेंशन तारों पर एक पेड़ गिरने से देर रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर चार के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास 11 हजार केवी लाइन के हाइटेंशन तारों पर एक पेड़ गिर गया। यहां से निकलने वाले राहगीर बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने और हाइटेंशन तारों के टूटने की वजह से यहां बड़ा हादसा घटित होने से टल गया। जानकारी मिलने पर विद्युत अवर अभियंता पंकज मौर्य के नेतृत्व में विद्युत कर्मियों द्वारा देर रात तक आपूर्ति सुचारु कराने का कार्य जारी रहा। तार टूटने की वजह से शहर के मुहल्ला सदनशाह, कलेक्ट्रेट चौराहा, वन विभाग कालोनी, वर्णी चौराहा, आजादपुरा, आजादपुरा द्वितीय,  गांधीनगर, चंडीमंदिर, देवगढ़ रोड, पुराना सूचना केंद्र आदि क्षेत्रों की  बिजली देर रात तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें