फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से, 36062 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार से दो पालियों में 50 केंद्रों पर शुरू हो रही है। बुधवार को परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सिटिंग प्लान बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 36062 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
हाईस्कूल के 21400 व इंटरमीडिएट के 14662 परीक्षार्थी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कराई जा चुकी हैं। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी लगातार मॉनीटरिंग कर दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह स्वयं परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जा चुकी हैं। कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों, जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नामित कर दिया गया था। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को बैठाने के लिए सिटिंग प्लान बनाया गया। इसके साथ परीक्षा केंद्र के बाहर भी सिटिंग प्लान की सूची चस्पा कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
- 12 जोनल मजिस्ट्रेट
- 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट
- 50 स्टेटिक मजिस्ट्रेट
- 21133 कक्ष निरीक्षक
- 4 सचल दल

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या
कक्षा - संस्थागत - व्यक्तिगत - योग
हाईस्कूल - 21087 - 313 - 21400
इंटरमीडिएट - 13905 - 757 - 14662
-
कक्ष निरीक्षकों को दिए गए दिशा-निर्देश
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को होने वाली बोर्ड परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक, केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों के नेतृत्व में कक्ष निरीक्षकों की बैठक हुई, जिसमें कक्ष निरीक्षकों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य-केंद्र व्यवस्थापिका पूनम मलिक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक पीके जैन, स्टेटिक कालीचरण शर्मा, परीक्षा प्रभारी प्रियंका गौरव, गायत्री रैकवार, शिवानी सक्सेना, अनीता कुमारी, मयंका कुमारी समेत सभी कक्ष निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
50 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए सचल दल लगातार भ्रमणशील रहेंगे। पुलिस बल भी तैनात रहेगा। गड़बड़ी करने या अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े जाने वाले छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें