फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार स्पोर्ट्स ने आजाद क्लब को पांच विकेट से हराया

Wed, 24 Feb 2016 01:32 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे महिला हीरो क्रिकेट कप के तीसरे दिन मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स और आजाद क्लब के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें स्टार स्पोर्ट्स ने आजाद क्लब को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में स्टार स्पोर्ट्स टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी आजाद क्लब की टीम 90 रन का स्कोर बना सकी। टीम की ओर से दीक्षा मिश्रा ने 45, खुशबू सोनी ने 11 और अंजनी यादव ने 10 रन का योगदान दिया। स्टार स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्चना रैकवार ने चार विकेट, कप्तान रचना रैकवार ने दो विकेट, मीरा, अभिलाषा एवं कीर्ति ने एक-एक विकेट लिया।  
वहीं, जवाब में उतरी स्टार स्पोर्ट्स की टीम ने 16वें ओवर में पांच विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।  टीम की ओर से राखी राजा ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया। मैच के मुख्य अतिथि युवा कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष गिरधारी कुशवाहा रहे। वूमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टार स्पोर्ट्स की अर्चना को सुधीर श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। कमेंट्री आशीष तिवारी एवं सलमान खान ने की। अंपायर भान सिंह परमार एवं शिवकुमार रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर नीरज जैन मुल्लन, हरीबाबू शर्मा, आदर्श श्रीवास्तव, नईम, भान सिंह परमार, राजेंद्र मोहन दुुबे, संतोष कुमार, गब्बर सेन, प्रियांशु चौबे, अक्षय दुबे, आमिर बजाज, शिवांस तिवारी, राजकुमार साहू, राहुल साहू, मनोज साहू, मनोज जैन, ध्रुव मिश्रा आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट के संयोजक बृजबिहारी मिश्रा ने बताया कि बुधवार को ललितपुर इलेविन एवं स्टार स्पोर्ट्स के मध्य मैच सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें