फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की जड़ीबूटी प्रतिरोधक क्षमता बढा़ने में कारगर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ क्लब एवं रुसा समिति ने ‘देखो अपना देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत बुंदेलखंड की विरासत कला, संस्कृति, हस्तशिल्प एवं व्यंजन विषय पर आयोजित वेबिनार में बुंदेलखंड में पाई जाने वाली जड़ी-बूटी के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. जे पी सिंह ने वर्तमान संदर्भ में देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के महत्व को बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी झांसी प्रो. संध्या रानी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना पर फोकस किया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रो. एवं आमंत्रित वक्ता प्रो. देवेश निगम ने प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए बुंदेलखंड में पाई जाने वाली जड़ी बूटियों के महत्व पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
इतिहासकार एवं पर्यटन अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने बुंदेली संस्कृति में ललितपुर के योगदान पर ललितपुर के इतिहास, भूगोल, प्राकृतिक संपदा, खनिज संपदा, भाषा, संस्कृति, जनजातियां, रीति- रिवाज, खानपान आदि के बारे में बताया। आयोजक सचिव एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत के नोडल अधिकारी डॉ. रीतेश कुमार खरे व संयुक्त सचिव डॉ. मनीष कुमार वर्मा ने तकनीकी संचालन किया। अंत में डॉ. डीके साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार, प्रो. केशव, रविंद्र कुमार सरोनिया, अर्चना सिरोठिया, अनुराधा, डॉ. सतीश कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रिंस राठौर सहित देश विदेश के 200 प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें