फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवगढ़ रोड पर भारी वाहन निकलने से लग रहा जाम

विज्ञापन
देवगढ रोड पर भारी वाहन से लगा जाम - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से नेहरू नगर की ओर ओवरब्रिज के निर्माण के चलते प्रतिबंध होने के बाद भी यहां भारी वाहनों का आवागमन होने से रोज जाम लग रहा है। ऐसे में यहां राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के चलते यहां बड़े एवं भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। ब्रिज के निर्माण के शुरूआत में ही यहां बड़े वाहनों के आवागमन के लिए सिद्धन बाईपास का रूट निर्धारित भी किया गया और देवगढ़ रोड पर बाईपास तिराहा पर सेतु निगम द्वारा बेरिकेडिंग के बोर्ड भी लगाए गए हैं। शुुरूआत में तो वाहन चालकों ने नियमों का पालन किया लेकिन अब फिर से यहां ट्रक व बसों को छोड़कर अन्य भारी वाहन रेलवे क्रॉसिंग के रास्ते ही निकलने लगे हैं। वहीं ओवरब्रिज के स्लैब का निर्माण होने से सेतु निगम द्वारा यहां एक ओर ही सड़क मार्ग खोल रखा है। जबकि दूसरी ओर का मार्ग बंद रखा गया है। ऐसे में रेलवे क्रासिंग का गेट खुलने के दौरान ललितपुर से देवगढ़ और देवगढ़ से ललितपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों के एक साथ निकलने पर यहां जाम लग रहा है। कई बार तो यहां आधा घंटे तक जाम लगा रहता है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों को काफी परेशान हो रही है। इसके बाद भी यहां कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन

भारी वाहनों को सिद्घन बाईपास से मोड़ा गया है। यदि वाहन निकल रहे हैं तो फिर से बेरिकेडिंग लगाकर रोका जाएगा। अनुज गंगवार, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें