ललितपुर। थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम पिपरिया वंशा में थ्रेसिंग करा रहे एक किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जाखलौन क्षेत्र के ग्राम पिपरिया वंशा निवासी हरगोविंद (48) पुत्र बल्चे अहिरवार बुधवार की शाम को लगभग छह बजे अपने खेत पर गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करा रहा था, इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास काम कर रहे मजदूर व परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। उसके पास लगभग दो एकड़ जमीन है, जिस पर उसने गेहूं की फसल उगाई थी। ब्यूरो