संवाद न्यूूज एजेंसी
ललितपुर। न्यायालय में बुधवार को पाली थाना परिसर में दुष्कर्म कांड की बुधवार को सुनवाई हुई। इसमें मुख्य आरोपी तत्कालीन थाना प्रभारी तिलकधारी सरोज स्वयं हैं। इस मामले में विवेचक ने न्यायालय में उपस्थित होकर विवेचना के बिंदुओं पर जो आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उसका जवाब पेश किया। इसके साथ अगली सुनवाई की तिथि 21 अगस्त निर्धारित की है।
तो वहीं, दूसरी ओर नाबालिग से दुष्कर्म कांड की भी सुनवाई हुई। इसमें अभियुक्त पेश हुए, अभी इस प्रकरण में आरोप तय नहीं हुए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई तारीख 30 अगस्त रखी गई है। बताते चलें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छह साल से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, उनके भाई महेंद्र यादव, अरविंद यादव एवं तत्कालीन बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार समेत 28 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एवं बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार समेत अन्य आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। सोमवार को इस मामले की सुनवाई पॉक्सो न्यायालय में हुई। यह प्रकरण जनपद में सुर्खिंयों में बना हुआ है। पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। लेकिन अभी न्यायालय ने आरोपपत्र तय नहीं किया है।