फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चिकित्सकों की कमी से वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सीएचसी पर चिकित्सकों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर आ गई हैं। विशेषज्ञों के 87 और चिकित्सकों के 62 प्रतिशत पद रिक्त पड़े हैं, ऐसे में सीएचसी रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

सभी छह ब्लॉकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं, इनमें चार-चार विशेषज्ञ समेत अन्य चिकित्सक के पद स्वीकृत हैं। लेकिन, 24 विशेषज्ञ चिकित्सकों के सापेक्ष महज तीन ही तैनात हैं, इनमें दो बाल रोग विशेषज्ञ व एक सर्जन है। इस तरह से चार बाल रोग विशेषज्ञ, पांच सर्जन, छह एनेस्थीसिया व छह स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी है। मरीजों को सामान्य उपचार ही मिल पा रहा है। समस्या बढ़ने पर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक सीएचसी से 10 से 15 मरीज प्रतिदिन रेफर किए जा रहे हैं।
-
27 हजार की आबादी पर एक चिकित्सक
तहसील व ब्लॉक क्षेत्रों की आबादी लगभग 13 लाख है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार लगभग 27 हजार की आबादी के उपचार की जिम्मेदारी एक चिकित्सक के सहारे है।

यह है जांच का हाल
छह सीएचसी में चार पर एक्स-रे नहीं हो रहे हैं, जबकि सभी सीएचसी पर डिजिटल एक्स-रे मशीन भेजी गई है, जो अब तक स्थापित नहीं हो सकी है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए भी मशीनें आईं। इनका संचालन तो दूर स्थापित तक नहीं हो सकी हैं। ऐसे में मरीजों को निजी जांच सेंटरों व मुख्यालय पर आना पड़ रहा है। तीन सीएचसी पर सीबीसी जांच तक नहीं हो रही है।
विज्ञापन

-
यह है स्टाॅफ की स्थिति
पद नाम - स्वीकृत पद - तैनात - रिक्त पद
चिकित्सक - 107 - 40 - 67
फार्मासिस्ट - 44 - 33 - 11
लैब टेक्नीशियन - 08 - 02 - 06
एक्स-रे टेक्नीशियन- 06 - 02 - 04
स्टॉफ नर्स - 18 - 11 - 07
-
यह है विशेषज्ञों की स्थिति
विशेषज्ञ - स्वीकृत पद - तैनात - रिक्त पद
बाल रोग विशेषज्ञ - 06 - 02 - 04
सर्जन - 06 - 01 - 05
स्त्री रोग विशेषज्ञ - 06 - 00 - 06
एनेस्थीसिया - 06 - 00 - 06
-
मेडिकल कॉलेज में भी 36 फीसदी पद पड़े रिक्त
मेडिकल कॉलेज में भी प्रोफेसरों से लेकर विशेषज्ञ व चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार प्रोफेसरों के स्वीकृत 85 पदों के सापेक्ष महज 51 तैनात हैं। इसी प्रकार सीनियर रेजीडेंट के 40 पदों के सापेक्ष 17 कार्यरत हैं। जूनियर रेजीडेंट के तीन पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

-
विशेषज्ञ व सामान्य चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। शासन से पत्राचार कर चिकित्सकों की मांग की गई है।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें