्वारंटीन सेंटर में रुके मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। कोविड-19 वायरस की रोकथाम के लिए बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में बाहर से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। मड़ावरा में सरस्वती मंदिर महाविद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट सामान्य है।
मजूदरों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल पाठक के निर्देशन में डॉ. हरिओम शर्मा, देवेंद्र यादव, हरेंद्र कुमार द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दूसरी टीम के डॉ. प्रदीप वर्मा, हेमंत व राजलाल द्वारा सौंरई स्थित क्वारंटीन सेंटर में मजदूरों का स्वास्थ्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. हरिओम शर्मा ने मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बताया कि थर्मल स्कैनर मशीन से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। सभी का स्वास्थ्य सामान्य है।
क्वारंटीन सेंटर सरस्वती मंदिर महाविद्यालय मड़ावरा में भोजन व्यवस्था का जायजा खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा, सहायक विकास अधिकारी आलोक दुबे ने लिया। भोजन समय पर बने इसके लिए उन्होंने रसोइयों को निर्देश दिए।