फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर जिले में भी कोरोना की दस्तक, संविदा स्वास्थ्य कर्मी की मौत

विज्ञापन
ललितपुर निवासी कोरोना पा​ॅजिटिव स्वास्थ्य कर्मचारी ने तोड़ा दम। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
ललितपुर जिले में भी कोरोना की दस्तक, संविदा स्वास्थ्य कर्मी की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। झांसी के बाद अब ललितपुर जिले में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। मोहल्ला नदीपुरा निवासी 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह स्वास्थ्य विभाग में काउंसलर के पद पर कार्यरत था। इसे पिछले एक सप्ताह से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसे जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। हालत खराब होने पर बृहस्पतिवार की रात में दस बजे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को साढ़े तीन बजे झांसी में उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नदीपुरा निवासी व्यक्ति को बीते लगभग एक सप्ताह से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह अपने भाई के साथ पांच मई को रात लगभग साढ़े आठ बजे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए गया। जहां पर चिकित्सक ने थर्मामीटर से जांच में पाया कि उसके शरीर का तापमान 108 डिग्री है। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दी। जिला अस्पताल में दवा लेने के बाद भी आराम नहीं हुआ तो जिला अस्पताल का संविदा कर्मी होने के कारण चिकित्सकों व निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक ने उसके तापमान की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराकर कोरोना के सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए। छह मई को दोपहर में प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया, जहां से कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आती इसके पहले ही सात मई की रात में दस बजे हालत खराब होने पर झांसी के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसे कोविड -19 वार्ड में भर्ती किया गया। आठ मई शुक्रवार को दोपहर में साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई। नौ मई को उसकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजोटिव होने की पुष्टि होने पर जनपद में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। उधर संविदा कर्मचारी की मौत के बाद जिला अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। आनन- फानन में चिकित्सकों को क्वारंटीन किया गया। मोहल्ला नदीपुरा को सील कर दिया गया है और मोहल्ला को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें