ललितपुर। हज यात्रा से लौटने पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने डायट के
पूर्व प्रवक्ता हाजी अब्दुल जरीफ खान का बाबा सदन शाह की दरगाह में
फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान नगर और देश में अमन चैन की दुआ
मांगी। आयोजन में गुलिस्तान-ए-अदब के अध्यक्ष असर ललितपुरी, एआईएमआईएम के
जिलाध्यक्ष तौसीफ रजा खान, उपाध्यक्ष मुहम्मद इरफान अहमद, महासचिव वसीम
खजुरिया, जीशान, वसीम असर, मजहर खान, बाबू खान, रियाज खान, बाबू भाई, इरफान
अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।