ललितपुर। ब्लाक महरौनी में युवा कल्याण व प्रांतीय विकास दल विभाग की ब्लाक स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता गुढ़ा स्टेडियम में हुई। सौ मीटर दौड़ में हरीश ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में आसपास के कई ग्रामों के युवक व युवतियों ने प्रतिभाग किया। इसमें एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, भारोत्तोलन आदि प्रतियोगिताएं हुई। इसमें बालक वर्ग के 100 मी दौड में प्रथम हरीश, द्वितीय लक्ष्मण व तृतीय शिवम, 200 मीटर दौड में प्रथम रामपाल, द्वितीय हरीश व तृतीय शिवम, 400 मीटर दौड़ में प्रथम मिथुन, द्वितीय अनिल व तृतीय लखन और 800 मीटर दौड में प्रथम मोहनलाल, द्वितीय रवि और तृतीय लखन रहे। बालक वर्ग की लंबी कूद में प्रथम लक्ष्मण, द्वितीय हरीश व तृतीय अजय रहे। ऊंची कूद में प्रथम अशोक, द्वितीय मोहन कुशवाहा व तृतीय आजाद सिंह, बालक वर्ग कबड्डी में मृगेंद्र राजा ग्राम गुढ़ा की टीम विजेता रही। उपविजेता कृष्णा राजा ग्राम सौजना की टीम रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर समापन किया गया। इस दौरान राजीव कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।