फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमझरा घाटी हनुमान मंदिर पर लगने वाले मेले का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
अमझरा घाटी मेला में पहले दिन उमड़ी भीड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश बार्डर के नजदीक जिले के प्राचीन धार्मिक स्थल अमझरा घाटी हनुमान मंदिर पर दस दिन तक लगने वाला मेला वसंत पंचमी से शुरू हो गया।
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर अमझरा घाटी हनुमान मंदिर पर कई वर्षों से मेला लग रहा है। मेला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया। आचार्यों ने विधि- विधान के साथ पूजन- अर्चन कराया। उपस्थित अतिथियों को राव साहब परिवार नाराहट द्वारा श्रीफल एवं अमझरा सरकार हनुमानजी महाराज की तस्वीरें भेंट की। मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए राव साहब परिवार नाराहट एवं प्रशासन ने काफी इंतजाम किए हैं, जिससे मेले में आने वालों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े । दुकानदारों द्वारा मंदिर परिसर में घर- गृहस्थी एवं जरूरत के सामान की दुकानें सजाई गई हैं। एडीएम न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, अनिल कुमार मिश्र, सीओ पाली श्याम नारायण, थाना प्रभारी नाराहट राजेश कुमार दुबे, हरेंद्र शाह, मंजू राजा, बॉबी राजा, विक्रम शाह, भैया राजा, राकेश शुक्ला, अमित संज्ञा आदि उपस्थित रहे।

अमझरा घाटी में स्थापित हनुमानजी की प्रतिमा- फोटो : LALITPUR

अमझरा घाटी के हनुमान मंदिर परिसर में मेला का नजारा- फोटो : LALITPUR

अमझरा मेला का फीता काटकर शुभारंभ करते प्रभारी जिलाधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें