ललितपुर। कोरोना महामारी के चलते इस बार शहर में हनुमान जयंती पर्व के दिन मंगलवार को शोभायात्रा नहीं निकाली गई, लेकिन परंपरागत रूप से शहर के सभी मंदिरों व अखाड़ों में श्रद्घा व उत्साह के साथ हनुमान जयंती का पर्व मनाया गया। इसके लिए मंदिरों में भगवान बजरंग बली की आरती व पूजन किया गया। अखाड़ों में सांकेतिक शस्त्र पूजन के साथ ही पहलवानों ने शस्त्रों का प्रदर्शन कर हैरतंगेज करतब दिखाए।
हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा मंगलवार को संकटमोचक श्री हनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। समिति की पुरानी चली आ रही परंपरा के अनुसार श्रीतुवन मंदिर पर सुंदरकांड पाठ, पूजन अर्चन के साथ श्रीहनुमानजी महाराज के बाल रूप की भव्य आरती की गई। यहां प्रात: बजरंगबली का भव्य श्रृंगार किया गया और आरती के पश्चात सभी भक्तों ने लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए अपने प्रभु के बाल स्वरूप के दर्शन किए। इसके साथ ही ललितपुर के सभी प्रमुख मंदिरों में ध्वज एवं पताका का पूजन किया गया, इसमें श्रीरघुनाथ जी बड़ा मंदिर, बूढ़े बाबा हनुमान मंदिर खिरका, कंचन घाट मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बलखंडी हनुमान मंदिर, रिसाला हनुमान मंदिर, चंडी मंदिर, सिद्ध मंदिर, सीता पाठ मंदिर, डोड़ा घाट मंदिर, संकट मोचन मंदिर, इलाइट शिव मंदिर, गल्ला मंडी, कुश कुटी मंदिर, नदी पार बालाजी हवलदार मंदिर, महावीरपुरा स्थित हनुमान मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रीहनुमान जी के ध्वज का पूजन किया गया और विनती की गई कि हे प्रभु इस संकट की घड़ी में संपूर्ण विश्व की रक्षा करो। प्राणी मात्र का कल्याण करो और इस महामारी का पूर्ण रूप से नाश करो।
-----
व्यायाम शालाओं में की गई पूजा अर्चना
ललितपुर। नगर के सभी अखाड़ों में श्रीहनुमान जयंती पर अस्त्र शस्त्र का पूजन किया गया और प्रतीकात्मक रूप में उनका प्रदर्शन कर पहलवानों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। भारत सेवा मंडल व्यायामशाला पर पंडित बृजेश चतुर्वेदी के द्वारा हनुमानजी महाराज का पूजन अर्चन एवं अस्त्र शस्त्र पूजन किया गया। इसके पश्चात व्यायामशाला में निश्चित संख्या में पहलवानों द्वारा लाठी, मुगदर, बनेठी, हजारा, तलवार जैसी प्राचीन परंपराओं के अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन युवाओं द्वारा पूरे उत्साह के साथ कोविड का पालन करते हुए किया गया। श्रीहनुमान दल अखाड़ा, भारत सेवा मंडल व्यायामशाला, कंचन व्यायामशाला, आजाद व्यायामशाला, लव कुश व्यायामशाला, कौशल किशोर व्यायामशाला, दुश्मन फटकार व्यायामशाला, रामराजा व्यायाम मंदिर, श्रीहनुमान धारा व्यायामशाला, श्रीगुरुकुल विष्णुपुरा, श्रीसंकटमोचन व्यायामशाला, श्रीमहाकाल व्यायामशाला सभी प्रबंधकों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर श्यामा कांत चौबे, रमेश रावत, डा. प्रबल सक्सेना, राजेश दुबे, अमित तिवारी, रत्नेश तिवारी, हरविंदर सिंह सलूजा, भरत रिछारिया, चंद्रशेखर राठौर, अवधेश कौशिक, शिवकुमार शर्मा, हरिमोहन चौरसिया, मुन्ना लाल त्यागी, धर्मेंद्र चौबे, शत्रुघ्न शुक्ला, राजेंद्र ताम्रकार, राकेश तामियां, मुन्ना लाल कुशवाहा, मनीराम पाल, कमलेश साहू, गुलजारी कुशवाहा, रोहित साहू, महेश राठौर, शैलेंद्र राजा, हरी रजक, श्रीराम पहलवान, पप्पू विश्वकर्मा, शैलेंद्र देवरिया, बालक दास, संतोष सोनी, संजय सेन, कमलेश कुशवाहा, नंदलाल पहलवान, देवकीनंदन, नरेंद्र ताम्रकार, मनोज कुशवाहा, गोलू चौबे, संजय तिवारी, सभी अपने-अपने स्थानों पर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे थे।
-----------
बच्चों ने हनुमानजी का स्वरूप रख मनाई हनुमान जयंती
हनुमान जयंती के पर्व पर मंगलवार को शहर के कई घरों में बच्चों ने खुद को हनुमानजी के स्वरूप में सजकर पूजन अर्चन किया। परिजनों ने भी बच्चों के उत्साह में उनका सहयोग किया।