फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग के परिवार के साथ की लोहे की छड़ों से मारपीट

विज्ञापन
fight - फोटो : fight
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुकान के सामने गंदा पानी इकठ्ठा करने से मना करना भारी पड़ गया। एख प्रभावशाली व्यक्ति ने पुत्रों के साथ मिलकर दिव्यांग के परिवार पर लोहे की छड़ों से हमला कर दिया, जिससे दिव्यांग पति पत्नी, पुत्री व माता सहित सभी घायल हो गए। इनका उपचार जिला अस्पताल इमरजेंसी में किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन निवासी किरन जैन पत्नी राजेंद्र जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे दुकान पर थी और पुत्री घर पर थी। इसी दौरान मोहल्ला निवासी मलखान सिंह व उसके पुत्र रोमी, रवि व जोनी ने दुकान के सामने पानी इकठ्ठा कर दिया। जब ऐसा करने से मना किया तो सभी गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान पति व सास मंदिर से लौट आईं, तो सभी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की छड़ों से मारपीट शुरू कर दी। इससे पति के सिर व सास को गंभीर चोटें आई। बचाने आई पुत्री के साथ भी मारपीट की गई। मोहल्लेवासियों ने आकर सभी को बचाया। विपक्षी गाली-गलौज करते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के अधार पर पिता और तीनों पुत्रों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और मारपीट करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें