फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गुरयाना में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर नाराहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम गुरयाना निवासी बालचंद (20) पुत्र विजईं खरबूजे की खेती करता था। शुक्रवार की दोपहर बाद जब उसके परिजन खेत पर गए थे और वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे का दरवाजे बंद कर बल्ली पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को जब उसकी मां घर पहुंची तो पुत्र बालचंद को फांसी के फंदे पर लटकता देखा। वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
जानकारी मिलने पर नाराहट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहन काशीबाई ने बताया कि उसके भाई ने कुछ लोगों के साथ मिलकर खरबूजे की खेती की थी। बीते रोज भाई का कुछ लोगों से पैसों को लेकर विवाद हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि युवक ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें