फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे को न्योता दे रहे खेत में झूल रहे बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखलौन/ललितपुर। कस्बा स्थित खेत में बिजली के नीचे की ओर झूल रहे तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। कुछ साल पहले खेत में करंट लगने से एक युवक की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी बिजली विभाग चेत नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जाखलौन कस्बा में पेट्रोल पंप के पास बत्ती अहिरवार पत्नी काशी अहिरवार ,पचू अहिरवार तनय मौजी अहिरवार का खेत है। इन खेतों से 11000 वोल्टेज की लाइन निकली हुई है, जो नीचे की ओर झूल रहे हैं। तार काफी नीचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे पशु खेतों पर पानी पीने जाते हैं, उनके साथ कोई न कोई व्यक्ति साथ होता है। विद्युत विभाग के जाखलौन सब स्टेशन पर जाकर इसकी शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को मौखिक व लिखित रूप से शिकायत पत्र दे चुके हैं। विद्युत विभाग के आला अधिकारियों द्वारा कई महीनों से झूठा आश्वासन दिया जा रहा है, जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। विद्युत तार में दौड़ रहे करंट से कोई भी क्षति पहुंचती है, इसकी जिम्मेवारी विद्युत विभाग को लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें