फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां में एक युवक का शव ऊमर के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। नाराहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम डोंगराकलां निवासी राजू उर्फ हनीफ (25) पुत्र मकबूल खां मंगलवार को सुबह बकरियों के लिए चारा व लकड़ी लेने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास देखा। जिसके बाद शाम को लगभग चार बजे उसका शव गांव के बाहर उसके खेत पर ऊमर के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। मृतक दो भाइयों में छोटा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें