फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता से टकराकर बाइक में लगी आग, दंपत्ति समेत बालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौंड़ा में कुत्ता से टकराकर एक तेज रफ्तार बाइक फिसलकर गिर गई, जिससे उसमें आग लग गई। इससे बाइक पर सवार दंपति और उनका पांच वर्षीय पुत्र आग से झुलस गया। हाइवे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी अरविंद (27) अपनी पत्नी केशकली (25) एवं बेटे बॉबी (5) के साथ मंगलवार की शाम को बाइक से कस्बा बार में त्रयोदशी में होने जा रहे थे। अभी वह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौंड़ा के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक एक कुत्ता से टकराकर गिर गई और बाइक में आग लग गई, जिससे उक्त दंपति एवं बालक चोटिल होकर आग से झुलस गए। यह देख राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर बाइक से गिरे दंपति व बच्चे को उठाया और हाइवे एंबुलेंस बुलाकर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें