फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला जुगपुरा में एक युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। नेहरू नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला जुगपुरा देवगढ़ रोड निवासी विनोद कुमार झा (38) पुत्र खिलान झा अपने परिवार के साथ रहता था। वह मोहल्ले में ही कुछ दूर पाराशर कॉलोनी में बाड़ा किराए पर लेकर शटरिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे वह बाड़े में शटरिंग का सामान देखने के लिए गया था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन लगाया, लेकिन मोबाइल भी नहीं उठा तो शक होने पर परिजन उसे बाड़े में देखने गए। वहां उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी। अंदर जाकर देखा तो कमरे में उसका शव रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। उसने फांसी क्यों लगाई, परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें