फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज बेचकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज बेचकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम बमरौला के पास हाइवे पर गल्ला मंडी में अनाज बेचकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां निवासी करन सिंह (48) पुत्र हरचरन बुधवार की सुबह अनाज बेचने के लिए ट्रैक्टर से गल्ला मंडी गया था। अनाज बेचने के बाद रात करीब आठ बजे वह ट्रैक्टर पर बैठकर गांव लौट रहा था। जब ट्रैक्टर ग्राम बमरौला के पास पहुंचा तो हाइवे पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे सड़क पर जा गिरा। ट्रैक्टर तेज रफ्तार के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। ट्रैक्टर चालक ने तत्काल ट्रैक्टर रोका और साथ में मौजूद ग्रामीण उसे उपचार के लिए ट्रैक्टर से ही जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें